विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर वॉल पोस्टर का अनावरण, वक्ताओं ने दिया यह चेतावनी

हैदराबाद : विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक डॉ. रवींद्र नायक ने कहा कि धूम्रपान एवं तंबाकू उत्पादों के सेवन से लोगों को स्वास्थ्य, आर्थिक एवं सामाजिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने यह बात तेलंगाना सिटिजन्स काउंसिल नामक प्रमुख स्वैच्छिक संस्था के तत्वावधान में कोठी स्थित स्वास्थ्य निदेशालय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए यह बात कही। डॉ. नायक ने आगे कहा कि धूम्रपान के कारण मानसिक तनाव, चिंता, कार्य में एकाग्रता की कमी तथा अनेक स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न होती हैं। उन्होंने कहा कि तंबाकू के सेवन से विशेष रूप से फेफड़े, गला, मुंह, अन्न नली, मूत्राशय और अन्य अंगों में कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है।

तेलंगाना सिटिजन्स काउंसिल के राज्य अध्यक्ष डॉ. राज नारायण मुदिराज ने कहा कि सिगरेट, बीड़ी, गुटखा तथा ई-सिगरेट जैसे विभिन्न रूपों में तंबाकू का उपयोग बढ़ रहा है। विशेष रूप से युवा और विद्यार्थी इस लत की ओर आकर्षित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि रिपोर्टों के अनुसार विश्वभर में प्रतिवर्ष लगभग 80 लाख लोग तथा भारत में लगभग 13.5 लाख लोग तंबाकू से संबंधित बीमारियों के कारण मृत्यु का शिकार होते हैं। लायंस क्लब ऑफ हैदराबाद समर्पण के जिला अध्यक्ष लायन प्रेमचंद जैन ने कहा कि तंबाकू सेवन से होने वाली बीमारियों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने में स्वैच्छिक संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस अवसर पर विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में डॉ. राज नारायण मुदिराज द्वारा तैयार किए गए वॉल पोस्टर का अनावरण डॉ. रवींद्र नायक ने किया तथा उन्हें बधाई दी।

Also Read-

कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में पिछले 40 वर्षों से विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न रोगों के प्रति जागरूकता रैलियां, सेमिनार तथा धूम्रपान एवं तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों पर अभियान चलाने वाले हाल ही में सेवानिवृत्त कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के. रवींदर को डॉ. रवींद्र नायक ने शॉल, पुष्पमाला एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में सरकारी एम.एन.जे. इंस्टीट्यूट ऑफ ऑन्कोलॉज के सेवानिवृत्त रेडियोग्राफर वी. विद्यसागर, समन्वयक बिचुकारी सूर्य, जी. वेणुगोपाल तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X