नया यूट्यूब चैनल शुरू करने के इच्छुक व्यक्ति और कंटेंट क्रिएटर्स को यूट्यूब ने अप्रत्याशित झटका दिया है। अब यूट्यूब पर मोनेटाइजेशन इतना आसान नहीं रहा है। अब तक यूट्यूब चैनल मोनेटाइज होने के लिए 1000 सब्सक्राइबर्स और 365 दिनों में 4000 वॉच आवर्स जरूरी थे।
अगर शॉर्ट्स कंटेंट है तो 10 मिलियन शॉर्ट्स व्यूज आने पर ही वो यूट्यूब चैनल मोनेटाइजेशन के लिए यानी यूट्यूब से पैसे कमाने के लिए योग्य माना जाता था। लेकिन अब आगे ये मोनेटाइजेशन रूल्स और भी सख्त हो गए हैं।
Also Read-
1 फरवरी 2027 से मोनेटाइजेशन के लिए योग्य बनने के लिए 365 दिनों में 8000 वॉच आवर्स या 3 महीनों में 20 मिलियन शॉर्ट्स व्यूज जरूरी होंगे। सब्सक्राइबर्स के मामले में यूट्यूब ने थोड़ी राहत दी है। पहले की तरह 1000 सब्सक्राइबर्स होना काफी है।
सीधे-सीधे 2 बातों में कहें तो 1 फरवरी 2027 के बाद नया यूट्यूब चैनल शुरू करने वालों के चैनल को मोनेटाइजेशन के लिए योग्य बनने के लिए 12 महीनों में 8000 वॉच आवर्स या 90 दिनों में 20 मिलियन शॉर्ट्स व्यूज का माइलस्टोन पूरा करना अनिवार्य होगा।
