Chalo Sansad: जंतर मंतर के पास हाईटेंशन, कॉकरोच जनता पार्टी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

नई दिल्ली : जंतर मंतर के पास हाईटेंशन है। सीजेपी चलो पार्लियामेंट रैली में तनाव है। कॉकरोच पार्टी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया है। नीट पेपर लीक के विरोध में सीजेपी ने चलो पार्लियामेंट रैली का आह्वान किया है। इसी क्रम में सोमवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर भारी संख्या में युवा पहुंचे हैं। हालांकि पुलिस युवाओं को रैली करने की अनुमति नहीं दी है।

आज संसद का सत्र भी शुरू हो रहा है। इस वजह से तनाव का माहौल है। चलो पार्लियामेंट मार्च के लिए निकले सीजेपी कार्यकर्ताओं और युवाओं को पुलिस ने रोक दिया। कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करने से जंतर मंतर के पास तनाव फैल गया। रैली की अनुमति नहीं है, यह कहते हुए पुलिस ने सीजेपी कार्यकर्ताओं को रोका।

सीजेपी के चलो पार्लियामेंट के आह्वान के बाद अलर्ट हुए पुलिस ने दिल्ली में धारा 144 लगा दी। जंतर मंतर के पास भारी संख्या में पुलिस तैनात की गई। वहीं आज से शुरू हुए संसद के मानसून सत्र 13 अगस्त तक कुल 25 दिनों तक चलेंगे। कल रात भर युवाओं ने सरकार विरोध में नारे लगाये। अनेक युवक रात को सड़क किनारे सोते पाये गये। सुबह से बारिश हो रही है।

यह भी पढ़ें-

इस सत्र में केंद्र सरकार कई अहम बिल पेश करने की तैयारी में है। दूसरी ओर अयोध्या में दान चोरी की घटना, पेपर लीक, बेरोजगारी, पेट्रोल की बढ़ती कीमतें, E20 (इथेनॉल), किसान, मणिपुर, पश्चिम एशिया संकट, बढ़ती महंगाई जैसे अन्य जन मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरने के लिए विपक्ष तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X