भारी से अति भारी बारिश: तेलंगाना के इन पांच जिलों के लिए रेड अलर्ट, इमरजेंसी हो तभी निकलें घर से बाहर

सुरक्षित रहें। अनावश्यक रूप से बाहर न जाएं।

हैदराबाद: 30 जुलाई को पांच जिलों में बहुत भारी बारिश होगी। इसके चलते मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। आदिलाबाद, कुमारम भीम आसिफाबाद, निर्मल, मंचेरियल और जगित्याल जिलों में बहुत भारी बारिश का खतरा है। इसके अलावा निजामाबाद, कामारेड्डी, राजन्ना सिरसिला, करीमनगर, पेड्डापल्ली, जयशंकर भूपालपल्ली और मुलुगु जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही 12 जिलों में भारी बारिश की संभावना के चलते विकाराबाद, संगारेड्डी, मेडक, सिद्धिपेट, हैदराबाद, रंगारेड्डी, मेडचल मल्काजगिरी, जनगांव, वरंगल, हनुमकोंडा, महबूबाबाद और भद्राद्रि कोत्तागुडम जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Also Read-

मंचेरियल जिले में कडेम प्रोजेक्ट के 6 गेट खोलने के कारण एल्लमपल्ली प्रोजेक्ट पर बाढ़ का दबाव बढ़ेगा। इसलिए एल्लमपल्ली प्रोजेक्ट के ऊपर और नीचे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने का आदेश अधिकारियों ने जारी किया है। पशुपालकों और मछुआरों को मछली पकड़ने न जाने की सलाह दी गई है। कुमारम भीम आसिफाबाद जिले के दहेगांव मंडल का आइनम गांव पूरी तरह बाढ़ के पानी से घिर गया है। गांव के चारों ओर बाढ़ का पानी बहने से आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। आइनम मार्ग पर लो-लेवल पुलों पर पानी का तेज बहाव जारी रहने के कारण लगभग 12 गांवों का संपर्क टूट गया है। आपातकालीन सेवाएं भी बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। स्थिति सामान्य होने तक लोगों को घर से बाहर न निकलने की सलाह अधिकारियों ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X