विजय को मुख्यमंत्री की शपथ लेते समय राज्यपाल अर्लेकर ने रोका, स्टेडियम में छा गया एकदम सन्नाटा, पढ़ें असल में हुआ क्या?

चेन्नई/हैदराबाद: तमिलनाडु के राजनीतिक इतिहास में एक दुर्लभ दृश्य देखने मिला है। टीवीके अध्यक्ष विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले रहे थे और चेन्नई का इंडोर स्टेडियम प्रशंसकों के नारों से गूंज रहा था। तभी मंच पर एक अप्रत्याशित दृश्य देखने को मिला।

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर विजय को शपथ दिला रहे थे। हालांकि इसी दौरान विजय ने अपने फिल्मी अंदाज में कुछ वेदना और भावुक होते हुए बोलना शुरू कर दिया। यह देखकर राज्यपाल ने अचानक आपत्ति जताई।

विजय के अंदाज से नाराज राज्यपाल ने बीच में ही दखल दिया। विजय को सुझाव दिया कि संवैधानिक शपथ ग्रहण नियमों के अनुसार, सम्मानपूर्वक होना चाहिए। यह एक आधिकारिक प्रक्रिया है। सामान्य तरीके से शपथ लीजिए। यह देखकर स्टेडियम में एकदम सन्नाटा छा गया।

Also Read-

राज्यपाल के सुझाव पर तुरंत संभले विजय ने अपनी वेदना और भावुकता को काबू में किया और बेहद सामान्य तरीके से दोबारा शपथ ग्रहण पूरा किया। दलपति के मुख्यमंत्री का पद संभालने की खुशी में डूबे प्रशंसकों को यह छोटा-सा अप्रत्याशित दृश्य चौंकाने वाला लगा। फिलहाल राज्यपाल का आपत्ति जताना, विजय का फिर से शपथ लेना जैसे दृश्य सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहे हैं।

आपको बता दें कि विजय के साथ 9 विधायकों ने भी मंत्री के रूप में शपथ ली। नए मंत्रियों को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने शपथ दिलाई। मंत्रियों में टीवीके पार्टी के वरिष्ठ नेता आधव अर्जुना, के. ए. सेंगोट्टियन शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X