स्वतंत्रता सेनानी पण्डित गंगाराम स्मारक मंच: पदाधिकारियों की बैठक में इस पर किया गया विचार विमर्श

हैदराबाद : स्वतंत्रता सेनानी पण्डित गंगाराम स्मारक मंच के पदाधिकारियों की गुरुवार को (आर्य कन्या विद्यालय हाई स्कूल, देवीदीन बाग, हनुमान टेकडी) बैठक अयोजित की गई। बैठक में पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय संगोष्ठी को लेकर विचार-विमर्श किया। संगोष्ठी को सफल बनाने के लिए आवश्यक सुझाव दिये और कार्यक्रम की रूप रेखा पर अपने-अपने विचारों से अवगत कराया। साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वान दिया।

आपको बता दें कि आगामी 15 फ़रवरी को प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक उस्मानिया विश्वविद्यालय एवं स्वतंत्रता सेनानी पण्डित गंगाराम स्मारक मंच द्वारा संयुक्त तत्वावधान में ‘हैदराबाद मुक्ति आंदोलन के स्वतंत्रता सेनानी एवं भारतीय भाषाएं’ विषय पर (आर्ट्स कॉलेज के रूम नंबर 133 में) संगोष्ठीआयोजित की जाएगी। इस संगोष्ठी में तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के अलावा देश के अनेक भाषाओं के लेखक और साहित्यकार भाग ले रहे हैं।

बैठक में मंच के पदाधिकारी भक्त राम, श्रुतिकांत भारती, रणधीर सिंह, डॉ विद्याधर, डॉ प्रताप रुद्र, डॉ धर्म तेजा, के राजन्ना, प्रेमचन्द मनोत, प्रदीप जाजू, पण्डित प्रियदत्त शास्त्री, रामचन्द्र राजू, उमा तिवारी, ऋषि राम और आत्मा राम और अन्य उपस्थित थे। अन्त में शान्ति पाठ के साथ बैठक समाप्त हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X