सिकंदराबाद फायरिंग में घायल 14 गांधी अस्पताल में भर्ती, डॉ राजा राव ने बताई इलाज की हकीकत

हैदराबाद: गांधी अस्पताल के अधीक्षक राजा राव ने बताया कि 14 घायलों को शुक्रवार को गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। राजा राव ने शनिवार को मीडिया को बताया कि गोली लगने से कुल पांच लोग घायल हो गये। उनमें से एक की मौत हो गई। अन्य चार की सर्जरी की गई। एक व्यक्ति के सीने में गोली लगने के कारण एक की बड़ी सर्जरी हुई है।

उन्होंने कहा कि एक अन्य व्यक्ति की जांघ की चोट की सर्जरी हुई है। पैर में गोली लगने के कारण एक अन्य की सर्जरी की गई। सीने और जांघ में गोली लगी है, उनके ठीक होने में समय लग सकता है। अन्य नौ लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

पत्थर, डंडों के मार लगने, शरीर पर जख्म होने जैसी चोटें लगी है। नौ लोगों को 48 घंटे तक निगरानी में रखा गया है। इसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। परिवार के एक-एक सदस्यों को अस्पताल के अंदर जाने दिया जा रहा है।

संबंधित खबर:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X