राकेश की अंतिम संस्कार यात्रा में भाग लेने जा रे रहे रेवंत गिरफ्तार, बोले- “TRS ने की हत्या और BJP ने करवाई”

हैदराबाद: टीपीसीसी अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने कहा कि टीआरएस ने सेना के उम्मीदवार राकेश की हत्या की और भाजपा ने हत्या करवाई है। राकेश के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे रेवंत रेड्डी को पुलिस ने घाटकेसर के पास गिरफ्तार किया।

इस मौके पर रेवंत मीडिया से सवाल किया, “अगर राकेश के परिवार को सांत्वना दी जाती है या राकेश के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देते हैं या वरंगल जाते है तो पुलिस को क्या परेशानी है?”

संबंधित खबर:

रेवंत रेड्डी ने आगे कहा, “टीआरएस के मंत्री राकेश की अंतिम संस्कार कर सकते हैं। गुलाबी झंडे पकड़कर शवयात्रा में शामिल हो सकते हैं। हमें जाने के लिए इतनी बाधाओं से क्यों गुजरना पड़ता है? मौतों को भी टीआरएस राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश कर रही है। लोगों को लंबे समय तक धोखा नहीं दिया जा सकता है।”

उन्होंने कहा, “हम जल्द ही सिरिसिला में बेरोजगारी की घोषणा करेंगे। हमें क्यो रोका जा रहा है बताये? यह मेरा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र है। राकेश के परिवार को सांत्वना देने जा रहा हूं। राजनीति करने नहीं जा रहा हूं। मुझे क्यों गिरफ्तार किया जा रहा है पुलिस बताये?”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X