महाराष्ट्र में तीर्थयात्रा पर जाते समय पिकअप वैन कुएं में गिरी, 8 यात्रियों की मौत, पुलिस बताई हादसे की यह वजह

मुंबई: महाराष्ट्र में तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही पिकअप वैन के कुएं में गिर जाने से 8 लोगों की मौत हो गई। वहीं सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुखद घटना महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में रविवार शाम को घटी है। अधिकारियों ने बताया कि सोलापुर जिले के रंजनी गांव के 15 लोग एक धार्मिक तीर्थयात्रा के लिए पिकअप वैन में रवाना हुए थे।

इस दौरान सोलापुर जिले की मलशिरस तहसील के तंडुलवाडी गांव के पास वैन बेकाबू होकर सड़क किनारे मौजूद कुएं में जा गिरी। सोलापुर एसपी अतुल कुलकर्णी ने बताया कि इस हादसे में आठ यात्रियों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि मृतकों में चार महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया।

यह भी पढ़ें-

कुएं से वाहन को बाहर निकालकर घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पतालों में पहुंचाया गया। पुलिस ने इस घटना पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शुरुआती जांच में पाया कि पिकअप वैन ड्राइवर के वाहन से नियंत्रण खोने की वजह से यह भीषण हादसा हुआ। एक साथ 8 लोगों की मौत से रंजनी गांव में मातम पसर गया है।

ट्रेन हादसे में चार लोगों की मौत

दूसरी ओर मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में रविवार शाम को ट्रेन हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। खजुराहो उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में मोबाइल फटने के बाद फैली आग की अफवाह से घबराए यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी। इसके बाद यात्री ट्रेन से कूदकर सरी रेल लाइन पर आ गए। इसी समय तेज रफ्तार से आ रही पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आ गये। इस हादसे में तीन महिला और एक मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X