Women’s T20 World Cup: इंडिया टीम चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 64 रनों से जीत लिया, दीप्ति शर्मा ने लिये पांच विकेट

बर्मिंघम: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में रविवार को ग्रुप-1 मैच में इंडिया टीम अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के बीच खेला गया। भारत टीम ने यह मैच 64 रनों से जीत लिया।

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 20 ओवरों में 170 रन बनाये। पाकिस्तान ने 17 ओवरों में 106 रन बनाकर आलआउट हो गई।

Also Read-

भारतीय गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा ने पांच विकेट लिये। उसे मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया। 17 जून को भारत का मुकाबला नेदरलैंड से होगा।

भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना शानदार फॉर्म में थीं, उन्होंने 44 गेंदों पर 68 रन (9 चौके, 2 छक्के) बनाकर पारी को आगे बढ़ाया। उन्होंने और कप्तान हरमनप्रीत कौर (36 रन) ने तीसरे विकेट के लिए 91 रन की अहम साझेदारी की। आखिरी ओवरों में विकेटकीपर-बल्लेबाज रिचा घोष ने सिर्फ 17 गेंदों पर 34 रन (5 चौके, 1 छक्का) बनाकर टीम का स्कोर 170 तक पहुंचाया।

सीनियर स्पिनर दीप्ति शर्मा ने शानदार स्पेल से पाकिस्तान की कमर तोड़ दी। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 10 रन देकर 5 विकेट लिए। इसके साथ ही दीप्ति शर्मा ने इंटरनेशनल महिला क्रिकेट में 350 विकेट लेने वाली पहली स्पिनर बनकर नया इतिहास रच दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X