हिंदी प्रचार सभा के नये रजिस्ट्रार बने डॉ शंकर सिंह ठाकुर, सौंपा गया कार्यभार

हैदराबाद : हिंदी प्रचार सभा हैदराबाद के नूतन रजिस्ट्रार के रुप में डॉ. शंकर सिंह ठाकुर को नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर सभा के अध्यक्ष प्रो. चंद्रदेव कवडे, प्रधान मंत्री एस. गैबुवली, परीक्षा मंत्री प्रो. सुरेश पुरी, विशेष अधिकारी श्रुतिकांत भारती, तेलंगाना हिंदी प्रचार सभा के मंत्री ए. के. राजू ने डॉ. शंकर सिंह ठाकुर का शॉल, माला, पुष्पगुच्छ देकर उनका सम्मान किए तथा शुभकानाएँ दिए।

इस संदर्भ में सभा के प्रधान मंत्री एस. गैबुवली ने कहा कि डॉ. शंकर सिंह ठाकुर उच्च शिक्षा प्राप्त कर इससे पहले हिंदी प्राध्यापक, दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा के हिंदी प्रचारक प्रशिक्षण के प्राचार्य के रूप में, बी.एड. कॉलेज के प्राचार्य के रूप में, दुरस्थ शिक्षा निदेशालय के निदेशक के रूप में, परीक्षा नियंत्रक के रूप में विविध पदों पर सुचारु रूप से प्रतिभावान कार्य करे हैं। विश्वास है कि इनके कार्यों से हिंदी प्रचार सभा हैदराबाद की प्रगति भी होगी।

इस अवसर पर डॉ. शंकर सिंह ठाकुर ने कहा कि मुझ पर विश्वास कर रजिस्ट्रार पदभार सौंपा गया है। हिंदी प्रचार सभा हैदराबाद के अध्यक्ष प्रो. चंद्रदेव कवडे, प्रधान मंत्री एस. गैबुवली, परीक्षा मंत्री प्रो. सुरेश पुरी, विशेष अधिकारी श्रुतिकांत भारती एवं अन्य पदाधिकारियों को धन्यवाद प्रकट किए। सभा के पदाधिकारियों के विश्वास को ध्यान में रखते हुए भरपुर कार्य करके हिंदी प्रचार सभा हैदराबाद के प्रगति एवं उन्नति के लिए कार्य करने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें-

इस कार्यक्रम में सभा के कार्यकर्ता नामदेव वाघमोडे, सी. शिवलिंगम, माया पांडे, सी. विनोद कुमार रेड्डी, भानुदास, प्रतिभा कुलकर्णी, सुनिता सबनिस, नरसिंग, श्रीकांत, करुणाश्री, अरुणा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X