श्रावणी वेद प्रचार सप्ताह-2 : वेद प्रचार एवं आध्यात्मिक प्रवचन से मंत्रमुग्ध हो गये श्रद्धालु

हैदराबाद : आर्य समाज सुल्तान बाजार, महर्षि दयानंद मार्ग में आयोजित श्रावणी वेद प्रचार सप्ताह के दूसरे दिन के कार्यक्रम भी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुए। प्रातः और सायं कालीन सत्र का शुभारंभ यज्ञमाता निर्मला योग भारती के ब्रह्मत्व में हुआ।

ऋत्विजों डॉ. मैत्रेयी शास्त्री एवं श्रीमती स्फूर्ति के निर्देशन में यजुर्वेद पारायण महायज्ञ संपन्न हुआ। इसके पश्चात मेरठ से पधारे सुप्रसिद्ध भजनोपदेशक पंडित भूपेंद्र आर्य ने अपने मधुर भजनों एवं प्रभावशाली उपदेशों से उपस्थित श्रद्धालुओं को वैदिक धर्म एवं ईश्वर-भक्ति का संदेश दिया। तबला वादन में कृष्ण पाल आर्य, मेरठ ने सुंदर संगत प्रदान की और गीत गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इन दोनों सत्रों में दिल्ली-एनसीआर से पधारे आचार्य डॉ. जैनेंद्र कुमार जी ने भगवान श्रीकृष्ण एवं भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन तथा परमपिता परमेश्वर और ओ३म् की महिमा पर प्रेरणादायक प्रवचन दिए।

उन्होंने कहा कि महापुरुषों का जीवन हमें सत्य, धर्म, मर्यादा और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है तथा परमेश्वर की उपासना मनुष्य के जीवन को श्रेष्ठ एवं संस्कारित बनाती है। इन कार्यक्रम में आर्य समाज के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर वैदिक ज्ञान एवं आध्यात्मिक विचारों का लाभ प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X