हो गई दिव्यांग चैंपियंस ट्रॉफी टीम की घोषणा, जानें कप्तान और भारत के मैचों का शेड्यूल

नई दिल्ली: दिव्यांग चैंपियंस ट्रॉफी की टीम की घोषणा की गई है। दिव्यांग चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 17 सदस्यीय भारतीय टीम का विक्रांत रविंद्र केनी को कप्तान बनाया गया। 12 जनवरी से श्रीलंका में दिव्यांग चैंपियंस ट्रॉफी के लिए मैच खेले जाएंगे।

यह टूर्नामेंट 2019 के बाद पहली बार आयोजित किया जा रहा है और भारत अपने अभियान की शुरुआत पहले दिन पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करेगा। इन मुकाबलों का सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स चैनल में किया जाएगा। भारतीय दिव्यांग क्रिकेट परिषद (डीसीसीआई) के राष्ट्रीय चयन पैनल ने मुख्य कोच रोहित जलानी के नेतृत्व में जयपुर में ट्रेनिंग शिविर के बाद टीम का चयन किया।

इस दौरान जलानी ने कहा, “यह संतुलित टीम है जो किसी भी प्रतिद्वंद्वी से मुकाबला करने के लिए तैयार है।” टीम का चयन जयपुर में एक ट्रेनिंग सेशन के दौरान किया गया। इसकी अध्यक्षता रोहित जालानी ने की, जो टीम के मुख्य कोच भी हैं। शिविर विशेष रूप से खिलाड़ियों के लिए चयन पैनल को अपनी क्षमता दिखाने के लिए आयोजित किया गया था।

Also Read-

भारत के मैचों का शेड्यूल

12 जनवरी, 2:00 pm, भारत vs पाकिस्तान
13 जनवरी 9:00 am, भारत vs इंग्लैंड
15 जनवरी, 1:00 pm, भारत vs श्रीलंका
16 जनवरी, 1:00 pm, भारत vs पाकिस्तान
18 जनवरी, 9:00 am, भारत vs इंग्लैंड
19 जनवरी, 1:00 pm, भारत vs श्रीलंका
21 जनवरी मेगा फाइनल

भारतीय टीम इस प्रकार है: विक्रांत रविंद्र केनी (कप्तान), रविंद्र गोपीनाथ सैंटे (उप-कप्तान), योगेंदर सिंह (विकेटकीपर), अखिल रेड्डी, राधिका प्रसाद, देपेंद्र सिंह (विकेटकीपर), आकाश अनिल पाटिल, सनी गोयत, पवन कुमार, जितेंद्र, नरेंद्र, राजेश, निखिल मन्हास, आमिर हसन, माजिद मागरे, कुणाल दत्तात्रेय फनासे और सुरेंद्र। (एजेंसियां)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X