कादम्बिनी क्लब हैदराबाद की 381वीं मासिक गोष्ठी, प्रो करण सिंह ऊँटवाल है मुख्य वक्ता, इस विषय पर करेंगे चर्चा

हैदराबाद : कादम्बिनी क्लब हैदराबाद की 381वीं मासिक गोष्ठी का आयोजन रविवार को सायं 4 बजे से गूगल मीट पर ऑनलाइन किया जाएगा। कार्यक्रम के प्रथम सत्र के मुख्य वक्ता प्रो करण सिंह ऊँटवाल (मानू हिन्दी विभाग) होंगे। मुख्य वक्ता ‘दृश्य काव्य के भेद’ विषय पर चर्चा करेंगे। इस सत्र के संयोजक अवधेश कुमार सिन्हा होंगे।

दूसरा सत्र कवि गोष्ठी होगा, जिसमें सभी कवि गण अपनी रचना का पाठ करेंगे। इस कार्यक्रम के संयोजक एवं संचालक शिल्पी भटनागर, आभासी संयोजक डॉ आशा मिश्रा एवं संपूर्ण कार्यक्रम के संयोजक प्रवीण प्रणव होंगे।

आयोजकों ने आप सभी सुधी जनों से अनुरोध किया है कि कृपया समय पर अपनी उपस्थिति प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनायें। कार्यक्रम से जुडने लिंक दिया गया है। https://meet.google.com/ipc-mjxu-imh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X