हैदराबाद के सिटी कॉलेज में कॉरिडोर की छत गिरी, चारमीनार विधायक मीर जुल्फिकार ने किया निरीक्षण और दिया यह निर्देश

हैदराबाद : सिटी कॉलेज में बड़ा हादसा टल गया। सैकड़ों छात्र पढ़ने वाले इस कॉलेज की इमारत के एक कॉरिडोर की छत अचानक ढह गई। हालांकि उस समय वहां कोई मौजूद नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया, जिससे छात्रों और स्टाफ ने राहत की सांस ली। अगर क्लास चलने का समय होता तो क्या स्थिति होती, इसको लेकर सभी चिंता जता रहे हैं।

इस बात का पता चलते ही चारमीनार विधायक मीर जुल्फिकार अली घटनास्थल पर पहुंचे। जर्जर हो चुकी इमारत का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से निर्देश दिया कि भविष्य में छात्रों की जान को खतरा न हो, इसके लिए सिटी कॉलेज के मरम्मत के कामों को तुरंत युद्धस्तर पर शुरू किया जाये।

Also Read-

आपको बता दें कि सातवें निजाम मीर उस्मान अली खान बहादुर के शासनकाल में 1915 से 1920 के बीच इस सरकारी सिटी कॉलेज की इमारत का निर्माण किया गया था। काफी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि वाली यह शानदार इमारत, आज सही देखभाल न होने से जर्जर हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X