तेलुगु व्यक्ति के आविष्कार पर आनंद महिंद्रा फिदा, बोले- “मुझे भी एक चाहिए” (वीडियो)

हैदराबाद: अब पूरी दुनिया डिजिटल युग में बदल गई है। लोग वॉकिंग भी आर्टिफिशियल पद्धति से कर रहे हैं। इसी के अंतर्गत इलेक्ट्रिक ट्रेडमिल के उपयोग से व्यायाम कर रहे हैं।

हालांकि, पूर्वी गोदावरी जिले के मंडपेट निवासी बढ़ई कडिपी श्रीनिवास ने एक अभिनव मशीन का आविष्कार किया और सभी का ध्यान आकर्षित किया। लकड़ी के टुकड़ों का उपयोग करके बिना बिजली से चलने वाले एक ट्रेडमिल बनाया है।

श्रीनिवास ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में पोस्ट किया। इसके चलते यह वायरल हो गया। हालांकि, मंत्री केटीआर ने ऐसे ट्रेडमिलों के उत्पादन को बढ़ाने और रोजगार पैदा करने के लिए ‘टीवर्क्स’ हैदराबाद के साथ काम करने का पेशकश किया है।

इस क्रम में प्रमुख उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने भी इस मशीन पर रुचि दिखाई है। उन्होंने ट्वीट किया, ”बिजली से चलने वाली मशीनों की इस दुनिया में हस्तशिल्प पर जुनून होने के कारण तेलुगु व्यक्ति ने घंटों मेहनत करके इस ट्रेडमिल को बनाया है। ऐसी एक मशीन मुझे भी चाहिए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X