एक बार फिर मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव का दिल्ली दौरा, आज से तेलंगाना विधानसभा सत्र

हैदराबाद : मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव शुक्रवार को दिल्ली के लिए रवाना होंगे। अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे तेलंगाना विधानसभा सत्र में भाग लेंगे। इसके बाद दिल्ली के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री अपने दिल्ली दौरे के दौरान शनिवार को केंद्रीय जल ऊर्जा मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत से मुलाकात करेंगे। विधानसभा सत्र 1 अक्टूबर तक जारी रहेगा।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में रविवार को सुबह 11 बजे होने वाले माओवाद प्रभावित क्षेत्रों की विकास की समीक्षा बैठक में भाग लेंगे। उसी दिन केंद्रीय खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात करेंगे और अनाज की खरीद को लेकर चर्चा करेंगे। अधिकारियों ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री रविवार शाम को हैदराबाद लौटेंगे।

इस महीने के पहले सप्ताह में दिल्ली गये केसीआर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और अन्य केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की थी। दिल्ली में आठ दिन तक ठहरे थे। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यालय की पूजा भी की। राष्ट्रीय राजनीति और अर्थव्यवस्था पर अनेक नेताओं से चर्चा की।

मुख्यमंत्री केसीआर दिल्ली में आठ दिन बिताने को लेकर उस समय राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना रहा है। ताजा तीन दिवसीय दौरे को लेकर भी बहस छिड़ गई है। आखिर बार-बार केसीआर दिल्ली क्यों जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Close Welcome Bar