हैदराबाद : ब्रह्मा कुमारिस ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से भव्य रूप से निर्मित भाग्य विधाता साइलेंस रिट्रीट सेंटर (SRC) (यादाद्री भुवनगिरी जिला, भोनगिर मंडल, महादेवपुर गांव) का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने मंगलवार को उद्घाटन किया। राष्ट्रपति ने माउंट आबू से वर्चुअल माध्यम से इसका उद्घाटन किया। इस दौरान राज्यपाल मंच पर मौजूद थी।















