सरस्वती पुत्री: आर शिवकुमारी को डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान, यह रहा है विषय

హైదరాబాద్: డాక్టర్ బిఆర్ అంబేద్కర్ సార్వత్రిక విశ్వవిద్యాలయంలో పనిచేస్తున్న ఆర్ శివకుమారికి ఉస్మానియా విశ్వవిద్యాలయం ప్రాచ్య తెలుగు విభాగం డాక్టరేట్ పట్టా ప్రదానం చేసింది. శివకుమారి ‘కెవి నరేంద్ర కత్లు-సామాజిక విశ్లేషణ’. విషయం పైన డాక్టర్ లలితా వాణి (చేవెళ్ల డిగ్రీ కళాశాల నుండి రిటైర్డ్ ప్రిన్సిపాల్) పర్యవేక్షణలో ఈ డాక్టరేట్ డిగ్రీని చేసారు. డాక్టరేట్‌ పొందడంపై శివకుమారి సంతోషం వ్యక్తం చేశారు.

हैदराबाद: डॉ बीआर अंबेडकर सार्वत्रिक विश्वविद्यालय में कार्यरत आर शिवकुमारी को उस्मानिया विश्वविद्यालय के ओरिएंटल तेलुगु विभाग की ओर से डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई है। उनका विषय ‘के वी नरेंदर कथलु-सामाजिक विश्लेषण’ रहा है। उन्होंने यह उपाधि डॉ ललिता वाणी (चेवेल्ला डिग्री कॉलेज से सेवा निवृत्त प्राचार्य) की देख रेख में किया है। डॉक्टरेट की उपाधि मिलने पर शिवकुमारी ने प्रसन्नता व्यक्ति की है।

इस अवसर पर डॉ शिवकुमारी ने प्राचार्य ललिता वाणी के प्रति आभार व्यक्त किया है। साथ ही कहा कि आरंभ से ही ललिता वाणी की सूचना और सलाह मेरे बहुत काम आई और यह शोध कार्य पूरा कर पाई है। इस संदर्भ में शिव कुमारी ने उस्मानिया विश्वविद्यालय ओरिएंटल विभाग के डीन डॉ सिलमा नायक, प्रोफेसर काशीम, डॉ चंद्रशेखर राव, डॉ जगन्नाथ राव, डॉ चव्वा वेंकट रेड्डी के प्रति भी आभार व्यक्त किया है।

इसी क्रम में शिवकुमारी ने उच्च शिक्षा के अध्ययन के लिए प्रोत्साहित करने वाले पति सीएच वेंकटरमणा (अपोलो अस्पताल मार्केटिंग विभाग) के प्रति विशेष रूप से आभार व्यक्त किया है। साथ ही डॉक्टरेट की उपाधि के संदर्भ में सहयोग करने वाले परिवार के सभी सदस्यों और सह-कर्मचारियों के प्रति धन्यवाद दिया है।

गौरतलब है कि शिवकुमार को दो संतान-बेटी शमिता और बेटा सत्यदेव है। बेटी की शादी हो चुकी है और अमेरिका में हैं। बेटे ने बीटेक किया है और फिल्मों के लिए संवाद लिखते है। शिवकुमारी विश्वविद्यालय में टाइम-स्केल वेतन और डाटा एंट्री ऑपरेटर (DO) पद पर लगभग 25 सालों से कार्यरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X