एपी और तेलंगाना पुलिस की बड़ी सफलता, करोड़ों की सायबर ठगी करने वाला गिरोह उज्जैन में गिरफ्तार

हैदराबाद: डिजिटल लेनदेन के इस दौर में ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। देश भर ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले सक्रिय हैं। ऑनलाइन ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले दिल्ली के आधा दर्जन से अधिक आरोपियों को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना पुलिस ने उज्जैन पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया है। दरअसल सभी ऑनलाइन धोखाधड़ी की तमाम वारदातो को अंजाम देकर उज्जैन के महाकाल मंदिर के पास एक होटल में रुके हुए थे।

पुलिस के अनुसार, ऑनलाइन ठगी करने वाले इस गिरोह के सदस्यों द्वारा करीब सात करोड़ की ऑनलाइन ठगी की जा चुकी थी। गिरोह के सात सदस्यों को महाकाल मंदिर के पास स्थित नंदी होटल से गिरफ्तार किया गया। दरअसल सभी होटल में रूके हुए थे। आंध्रप्रदेश और तेलंगाना पुलिस अपने यहां हुई 2 करोड़ से अधिक की सायबर ठगी के मामले में पीछे लगी हुई थी। साइबर ठगी करने वाले 7 साइबर ठगों को महाकाल थाना पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया गया।

सभी आरोपी महाकाल मंदिर के समीप दो दिन से रूम लेकर रुके हुए थे। तेलंगाना और आंध्र प्रदेश पुलिस ने दबिश के पूर्व उज्जैन पुलिस को आरोपियों के संबंध में पूरी जानकारी दी और बताया कि सातों आरोपियों ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्य के विभिन्न हिस्सों में करीब 7 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर ठगी को अंजाम दिया है। इसके बाद से दोनों ही राज्यों की पुलिस इन्हें जगह-जगह तलाश कर रही थी।

आरोपियों के उज्जैन में महाकाल क्षेत्र की नंदी होटल के कमरा नंबर 305 और 311 में रुके होने का पाइंट मिलने के बाद आंध्र प्रदेश और तेलंगाना पुलिस ने उज्जैन पुलिस से संपर्क कर आरोपियों को हिरासत में लेने की प्लानिंग तैयार कर शुक्रवार की रात 9 बजे सभी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने नई दिल्ली वेस्ट उत्तम नगर में रहने वाले रवि, दीपक, चेतन राहुल, कुणाल, दीपू और एक अन्य को गिरफ्तार किया है। तेलंगाना और आंध्रप्रदेश पुलिस कीे सूचना के बाद होटल से 7 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। इन लोगों ने करोड़ों रुपए की ठगी को अंजाम दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X