तिरुमला तिरुपति देवस्थानम में वार्षिक ब्रह्मोत्सव का हुआ आगाज, ऐसी की गई व्यवस्था

तिरुमला : हर साल की तरह इस बार भी तिरुमला में शरद नवरात (तेलुगु-शरन्नवरात्रुल) के अवसर पर तिरुमला तिरुपति देवस्थानम में वार्षिक ब्रह्मोत्सव गुरुवार से शुरू हो गया है। ध्वजारोहण के साथ भगवान बालाजी के ब्रह्मोत्सव का आगाज हुआ है।

इस दौरान वेद पंडितों ने भव्य रूप से ध्वजारोहण किया। इसी के अंतर्गत वैदिक समारोह का आयोजन किया गया। ब्रह्मोत्सव के दौरान पुजारियों ने ध्वज को फहराया और देवी-देवताओं का आह्वान किया। आज रात (गुरुवार) बड़ा वाहन सेवा कार्यक्रम का आयोजन होगा।

इस अवसर पर देवस्थानम प्रबंधन ने श्रद्धालुओं के लिए व्यापक इंतजाम किया है। देवस्थानम को भव्य रूप से सजाया है। पूरे मंदिर परिसर रंगबिरंगे बिजली की रोशनी से जगमगा उठ रहा है। कोविड नियमों का सख्ती से पालन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X