Crime: हड़कंप मचाने वाले नाबालिग किडनैप और दुष्कर्म मामले में दो युवक गिरफ्तार, भेजे गये न्यायिक हिरासत

हैदराबाद: डबीरपुरा पुलिस ने शहर में हड़कंप मचाने वाले नाबालिग लड़की को किडनैप कर रेप करने के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया। 12 से 14 सितंबर के बीच एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर अपहरण करके ओयो होटल ले गये। वहां पर नींद गोलियां देकर दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित नाबालिग लड़की पुराने हैदराबाद शहर के डबीरपुरा इलाके रहती है। पुलिस ने लड़की को बेहोशी की हालत में चदरघाट के पास पाया। माता-पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस निरीक्षक जी कोटेश्वर राव ने रात को मीडिया से कहा, “हमने आरोपियों को गिरफ्तार किया और गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। लड़की लॉज में ले जाने के लिए उपयोग की गई कार को भी जब्त किया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 डीए 6 विद रेड विद 5 फोक्सो के तहत मामला दर्ज किया। लड़की ने पूछताछ करने पर बताया कि शाह कॉलोनी निवासी सय्यद नैमत अहमद (26) और सय्यद रवीश अहमद (20) ने नामपल्ली स्थित एक लॉज में ले गये। वहां पर उसे नींद की गोलियां दिये और दो दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि लड़की को काउंसलिंग और बयान दर्ज कराने के लिए ‘भरोसा’ सहायता केंद्र ले जाया गया। पुलिस ने लड़की के माता-पिता की शिकायत के हवाले से बताया कि दोनों आरोपी 14 वर्षीय लड़की को दो दिन पहले एक लॉज में ले गए और उसका यौन उत्पीड़न किया। बुधवार को आरोपियों ने लड़की को छोड़ दिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म होने का पता चला। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 13 सितंबर को शिकायत के आधार पर अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। लेकिन बाद में आरोप को बदलकर बलात्कार किया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि सबसे पहले आरोपियों ने 12 सितंबर की रात को नामपल्ली स्टेशन रोड पर एक होटल में एक कमरा बुक किया था।

पीड़िता की मां ने बताया कि 12 सितंबर की रात करीब 8.15 बजे लड़की साबुन खरीदने एक दुकान पर गई थी। मैंने उसे कुछ दवाएं लेने के लिए 500 रुपये भी दिए थे। लेकिन वह काफी देर बाद भी नहीं लौटी। अगले दिन सुबह थाने में शिकायत दर्ज की। 14 सितंबर की देर शाम पुलिस उसे घर ले आई। लेकिन तब तक वह अर्ध-चेतन अवस्था में थी और ठीक से चलने की स्थिति में नहीं थी। बार-बार पूछताछ करने पर उसने बताया कि दो युवकों ने उसका अपहरण कर लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X