अमित शाह ने श्री रामानुजाचार्य के शताब्दी जयंती समारोह लिया भाग, बोले- “मन शांति और खुशी से भर गया”

हैदराबाद: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि श्री संत रामानुजाचार्य का ‘स्टैच्यू ऑफ इक्वैलिटी’ भविष्य में पूरी दुनिया को विशिष्टाद्वैत समानता और सनातन धर्म का संदेश देगा। कहा कि श्री रामानुजाचार्य के समता मूर्ति के दर्शन करने के बाद मेरी चेतना जागी है।

शाह ने मंगलवार को श्री रामानुजाचार्य के शताब्दी जयंती समारोह में भाग लिया। अवसर पर पूजा-अर्चना करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा, “रामानुजाचार्य की प्रतिमा कई वर्षों तक काम करने के लिए चेतना और उत्साह प्रदान करेगी।”

उन्होंने संत श्री रामानुजाचार्य के सभी के लिए समानता के संदेश पर जोर देते हुए कहा कि रामानुजाचार्य बहुत विनम्र थे तथा उन्होंने कई कुरीतियों को खत्म करने का काम किया। इस प्रतिमा को देखकर मन शांति और खुशी से भर जाता है। मुझे विश्वास है कि यह श्री रामानुजाचार्य के समानता तथा दुनियाभर में सनातन धर्म के संदेश को आगे बढ़ाएगा।

अमित ने कहा कि जब आक्रमणकारियों ने भारत में मंदिरों पर हमला किया तथा उन्हें ध्वस्त किया तो रामानुजाचार्य ने ही घरों में ईश्वर की पूजा करने की परंपरा शुरू की। इसके कारण सनातन धर्म आज तक अस्तित्व में है।

चिन्ना जियार स्वामी ने कहा…

इस अवसर पर त्रिदंडी चिन्ना जियार स्वामी ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रामानुज सहस्राब्दी समारोह में भाग लेना बहुत खुश की बात हैं। शाह ने देश की ऊंचाइयों की बात की हैं। सभी को प्रेरित करने का संदेश दिया है। स्वामी ने राजनीति में अलग-अलग विचारधाराओं के बावजूद सभी से ईश्वर के पास आने और एक साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X