तेलंगाना: कंटेनर ने मारी TSRTC बस को टक्कर, चालक समेत 5 यात्री गंभीर रूप से घायल

हैदराबाद : आदिलाबाद जिले में दर्दनाक बस हादसा हुआ है। हैरान कर देने वाली घटना उस समय घटी जब टीएसआरटीसी बस को तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। गुडिहत्नूर बस स्टैंड से बाहर आ रही बस को कंटेनर ने बस के बीचोबीच टकर मार दी। तेज गति से टक्कर मारने के कारण बस सड़क पर पलट गई। बताया गया कि हादसे के समय बस में 30 यात्री सवार थे।

बस हादसा आदिलाबाद जिले के गुडीहत्नूर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई है। मंचीरियाल डिपो की बस 30 यात्रियों को लेकर आदिलाबाद से मंचीरियाल की ओर जा रही थी। गुडिहत्नूर बस स्टैंड से बस बाहर आ रही थी, इसी समय हरियाणा की एक कंटेनर तेज रफ्तार से बस को टक्कर मार दी। इसके चलते बस सड़क पर पलट गई।

बस हादसे में चालक समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। हालांकि स्थानीय लोगों ने सड़क पर गिरी हुई बस को उठाकर खड़ा कर दिया। हादसे में बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X