आंध्र प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के लिए नई कोर कमेटी, जानिए कौन-कौन हैं सदस्य

अमरावती : आंध्र प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के लिए नई कोर कमेटी का गठन किया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने इस आशय का एक बयान जारी किया। नई कोर कमेटी में 13 सदस्य और तीन विशेष आमंत्रित सदस्य हैं।

बताया गया है कि समिति में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सोमू वीरराजू, राष्ट्रीय महासचिव पुरंदरेश्वरी, राष्ट्रीय सचिव सत्यकुमार, सांसद जीवीएल, सीएम रमेश, टीजी वेंकटेश, सुजना चौधरी, कन्ना लक्ष्मीनारायण, मधुकर जी, माधव, रेलंगी श्रीदेवी, चंद्रमौली और निमक्का जयराजू शामिल हैं।

इनके अलावा आमंत्रित सदस्यों में राष्ट्रीय संयुक्त सचिव शिव प्रकाश जी, आंध्र प्रदेश प्रभारी मुरलीधरन और सह प्रभारी सुनील देवधर शामिल है। निर्णय लिया गया कि कोर कमेटी महीने में कम से कम एक बार बैठक की जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X