तेलंगाना में एक और अन्नदाता ने कर ली आत्महत्या

हैदराबाद : तेलंगाना में एक और किसान ने आत्महत्या कर ली। खम्मम जिले के किसान ने फसल के लिए कर्ज लिया था। ठीक से फसल नहीं होने और कर्ज चुकाने का कोई रास्ता दिखाई नहीं देने के कारण आत्महत्या कर ली।

मिली जानकारी के अनुसार, खम्मम जिले के कारेपल्ली मंडल में गेटुरेलकायलापल्ली गांव निवासी किसान वांकुडोत पुल्लू (58) कई सालों से खेती कर रहा है। उसने अपने साढ़े तीन एकड़ के अलावा और ढाई एकड़ खेती ठेके पर भी ली।

किसान ने अपनी खेत में मिर्च की खेती की और ठेके की जमीन पर कपास की फसल लगाई। भारी बारिश के कारण कपास की खेती बर्बाद हो गई और मिर्ची की खेती वायरस संक्रमित हो गई। इस तरह दोनों फसल बर्बाद हो गई। किसान ने पिछले साल खेती के लिए कर्ज लिया था। मगर फसल ठीक नहीं हुई थी। इस साल भी कर्ज लिया। इस साल भी फसल बराबर नहीं हुआ। इन दो साल में उसके ऊपर 5 लाख से अधिक कर्ज हो गया।

किसान इस बात को लेकर चिंता करने लगा कि लिया गया कर्ज एक सप्ताह में कैसे चुकाया जाये। उसे कर्ज चुकाने का कोई रास्ता दिखाई नहीं दे रहा था। सोमवार वह मिर्ची खेत में जाने की बात कहकर चला गया और खेत में कीटनाशक पी ली। पड़ोसी किसानों ने उसे बेहोशी की हालत में देखा और परिजनों को सूचित किया। परिवारजनों ने पुल्लू को खम्मम सरकारी अस्पताल ले गये। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X