तेलंगाना का नाम रोशन, सबसे ऊंचे किलिमंजारो पर्वत पर चढ़ाई की हैदराबाद की पुलकिता, राज्यपाल ने दी बधाई

हैदराबाद: शहर निवासी 13 वर्षीय लड़की मुरीकी पुलकिता हस्वी ने हाल ही में अफ्रीका के सबसे ऊंचे पर्वत किलिमंजारो पर चढ़ाई की।
तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने अफ्रीका के सबसे ऊंचे पर्वत किलिमंजारो पर सफलतापूर्वक चढ़ाई करने पर पुलकिता हस्वी को बधाई दी। राज्यपाल ने जारी बयान में कहा कि पुलकिता भविष्य में और अधिक ऊंची चोटियों पर चढ़ाई करें।

पुलकिता ने अपनी खुशी व्यक्त किया और किलिमंजारो पर्वत पर अपने अनुभव को साझा किया। पुलकिता हस्वी ने मीडिया को बताया, यह एक साहसिक अनुभव था, माउंट किलिमंजारो एक ऐसा पहाड़ है जहां आप सभी मौसम की स्थिति का अनुभव करते हैं।”हसवी ने बताया कि इस पर्वतारोहण की तैयारी इस साल अप्रैल में किए गए एवरेस्ट बेस कैंप के ठीक तीन महीने पहले की थी।

पुलकिता ने आगे कहा, “बेस कैंप करने के बाद मुझे एहसास हुआ कि मैं सभी सातों शिखरों को पूरा करना चाहती हूं, इसलिए मैंने वहीं से तैयारी शुरू कर दी। इस सब में मैंने जो सीखा वह यह है कि पर्वतारोहण के लिए आपको मानसिक रूप से मजबूत होना होगा। इसलिए मैं खुद को मेंटली रखने के लिए योग और मेडिटेशन जैसी तमाम गतिविधियां करती थी।”

अपने भविष्य के लक्ष्यों के बारे में हस्वी ने कहा, “मैं 2024 से पहले सभी सात शिखरों पर चढ़ना चाहती हूं और इसके लिए मैंने पहले ही सभी योजनाएं बना ली हैं। सभी युवा पीढ़ियों को मेरा संदेश यह है कि उन्हें पर्वतारोहण चुनने के लिए न कहें। बल्कि मूल रूप से उन्हें अपने जीवन में अपने पहाड़ को जीतने के लिए कहें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X