फोन में व्यस्त नर्स ने दी वैक्सीन की दो डोज, महिला हो गई बेहोश

हैदराबाद : कोरोना वैक्सीन को लेकर डॉक्टर और नर्स को हमेशा सावधान रहना चाहिए। मगर एक नर्स अपने मोबाइल फोन में इतना व्यस्त हो गई कि एक महिला को वैक्सीन की एक के बदले दो खुराक दे दी। यह मामला रंगारेड्डी जिले में प्रकाश में आई है।

मिली जानकारी के अनुसार, लक्ष्मी प्रसन्ना (21) अब्दुल्लापुरमेट जेडपीएचएस टीकाकरण कराने गई थी। वहां पर कार्यरत नर्स पद्मा फोन में व्यस्त थी। वह भूल गई कि कोरोना वैक्सीन दे रही है।

उसने फोन पर बात करते-करते लक्ष्मी प्रसन्ना को एक के बाद एक कोरोना वैक्सीन की दो डोज दे दी। इसके थोड़ी देर बाद महिला बेहोश हो गई। इसके बाद उसे वनस्थलीपुरम एरिया अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस संबंध में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X