ब्रह्माकुमारीज़ दीपावली स्नेह मिलन समारोह का भव्य आयोजन, भारतीय संस्कृति-परंपराओं-आध्यात्मिक मूल्यों की देखने को मिली सुंदर झलक

हैदराबाद : दीपों का त्योहार दीपावली हम सभी के जीवन में नई रोशनी, नई उम्मीदें और खुशियां लेकर आए तथा हर व्यक्ति का जीवन सदैव आनंदमय बना रहे, यह बात तेलंगाना इंटेलेक्चुअल्स फोरम के राज्य अध्यक्ष डॉ. राज नारायण मुदिराज ने कही हैं। सोमवार को चेलापुरा ब्रह्माकुमारीज़ शाखा के तत्वावधान में शालीबंडा सुधा टॉकीज के निकट स्थित भारत गुण वर्धक संस्था के सभागार में आयोजित दीपावली स्नेह मिलन समारोह में राज नारायण ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और सभा को संबोधित किया।

डॉ मुदिराज ने आगे कहा कि दीपावली भारत के सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक है, जिसे देशभर में लोग बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। चेलापुरा ब्रह्माकुमारीज़ शाखा की संचालिका राजिनी बहन ने कहा कि आत्मा रूपी ज्योति को प्रज्वलित कर परमपिता परमात्मा शिव की स्मृति में जीवन व्यतीत करना ही दीपावली का वास्तविक आनंद है। इस अवसर पर हिमायतनगर ब्रह्माकुमारीज़ शाखा के संचालक भाई आनंद ने कार्यक्रम में शामिल होकर राजयोग ध्यान के महत्व को विस्तार से समझाया।

कार्यक्रम का शुभारंभ राजिनी बहन, शिरीषा बहन, शक्ति बहन, प्रशांता बहन और सविता बहन द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने संदेश दिया कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने भीतर की आत्मज्योति को जागृत कर परमात्मा की स्मृति में रहते हुए अपने जीवन में सुख, शांति और आनंद का संचार करना चाहिए।

यह भी पढ़ें-

यह भी पढ़ें-

दीपावली समारोह के अंतर्गत विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में भारतीय संस्कृति, परंपराओं और आध्यात्मिक मूल्यों की सुंदर झलक देखने को मिली, जिसने उपस्थित दर्शकों को आकर्षित किया। इस दीपावली स्नेह मिलन समारोह में पुराने शहर की विभिन्न ब्रह्माकुमारीज़ शाखाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Close Welcome Bar