ब्रह्मर्षि सेवा समाज की कार्यकारिणी की बैठक, दिवाली मिलन समारोह सफलता के लिए दिये गये ये सुझाव और लिये गये ये फैसले

हैदराबाद : ब्रह्मर्षि सेवा समाज, हैदराबाद की कार्यकारिणी की बैठक मानवेन्द्र मिश्र के निवास स्थान शांडिल्य सार्त्रम, मधुरानगर में समाज के अध्यक्ष इंद्रदेव प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। प्रेस विज्ञप्ति में महासचिव पंकज कुमार (सीए) ने बताया कि बैठक में आगामी दिवाली मिलन समारोह के आयोजन पर विस्तार से चर्चा की गई।

सर्वप्रथम अध्यक्ष एवं महासचिव ने हाल ही में संपन्न माता की चौकी एवं डांडिया नाइट कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी सदस्यों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महिलाओं के सराहनीय प्रयासों की सभी सदस्यों ने विशेष रूप से प्रशंसा की। तत्पश्चात् आगामी दिवाली मिलन समारोह के आयोजन को लेकर उपस्थित सदस्यों ने विचार-विमर्श किया।

गौरतलब है कि विगत 26 वर्षों से समाज अपनी सांस्कृतिक परंपराओं को निभाते हुए सामाजिक भाईचारे एवं सौहार्द को बनाए रखने के उद्देश्य से इस तरह के आयोजन करता आ रहा है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समाज का दिवाली मिलन समारोह 21 नवंबर 2026 को जगतगिर गुट्टा (हैदराबाद) स्थित समाज के अपने परशुराम मंदिर में आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें-

उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने समाज की गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने तथा सामाजिक एकता को मजबूत करने की बातें करते हुए कहा कि दिवाली मिलन समारोह केवल त्योहार मनाने तक सीमित न रहकर समाज के सभी परिवारों को आपस में जोड़ने का माध्यम है। इसके लिए महिलाओं, बच्चों एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। सभी ने समारोह को आकर्षक एवं मनोरंजक बनाने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित करने तथा विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित करने के सुझाव दिए।

साथ ही कहा गया कि आयोजन इस प्रकार किया जाए, जिससे विभिन्न आयु वर्ग के लोग उत्साहपूर्वक भाग ले सकें। कार्यक्रम की तैयारियों एवं प्रतियोगिताओं के आयोजन की जिम्मेदारी महिला कार्यकारिणी को सौंपी गई। सदस्यों ने यह भी सुझाव दिया कि समाज के आगामी कार्यक्रमों की योजना समय रहते बनाई जाए, ताकि अधिकाधिक सदस्य उनमें शामिल हो सकें।

बैठक में समाज की उपाध्यक्ष अनीता राय, सहसचिव मुकेश कुमार, कार्यकारिणी सदस्य अमर सिंह, मनोज शाही, पूजा मिश्रा, स्वप्निल राय, प्रेम शंकर सिंह एवं विनोद राय; पूर्व अध्यक्ष गोविंद राय, सुजीत ठाकुर एवं मानवेंद्र मिश्रा, पूर्व उपाध्यक्ष सुधा राय तथा पूर्व महिला अध्यक्ष डॉ. आशा मिश्र सहित अभिषेक राय, राजेश मिश्रा एवं राम दास सिंह उपस्थित रहे। आगामी दिवाली मिलन समारोह को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों से सामूहिक सहभागिता की गुजारिश करते हुए बैठक संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Close Welcome Bar