हैदराबाद: बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव शनिवार रात को गहरे दबाव में बदल गया। यह और मजबूत होकर सोमवार तूफान में बदल गया। भारतीय मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि अगले 24 घंटों में गंभीर तूफान में तब्दील होगा। इस तूफान को ‘अर्नब’ नाम दिया गया है। IMD ने चेतावनी दी है कि इसका असर आंध्र प्रदेश के 12 जिलों पर रहेगा। बताया कि तूफान बनने के बाद 140 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाएं और भारी से अति भारी बारिश होगी।
IMD ने कहा कि वर्तमान में गंभीर निम्न दबाव विशाखापत्तनम से 820 किमी, काकीनाडा से 910 किमी, मछलीपट्टनम से और 1,020 किमी, बापटला से 1,100 किमी दूर केंद्रित है। आगे कहा कि पश्चिम-उत्तरपश्चिम दिशा में बढ़ते हुए पूर्व, पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में तूफान में बदलेगा। अनुमान लगाया कि इसके बाद में पश्चिम, उत्तरपश्चिम दिशा में बढ़ते हुए बुधवार सुबह एपी तट के करीब आकर, बापटला-विशाखा के बीच तट को पार करने की संभावना है। उस समय 120 से 140 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चलने की संभावना है।
अनुमान लगाया कि रविवार को कृष्णा, बापटला, नेल्लोर, रायलसीमा जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। IMD ने बताया कि तूफान के असर से 27 और 28 अक्टूबर को उत्तरांध्र, उभय गोदावरी, कृष्णा, गुंटूर, प्रकाशम और नेल्लोर जिलों में भारी से अति भारी बारिश होगी। इसके अलावा विशाखापत्तनम, पार्वतीपुरम मान्यम, विजयनगरम, श्रीकाकुलम, अल्लूरी सीतारामराजू, अनकापल्ली, काकीनाडा, पूर्वी गोदावरी, डॉ. बीआर अंबेडकर कोनसीमा, पश्चिम गोदावरी, एलुरु, बापटला, गुंटूर, एनटीआर और कृष्णा जिलों में अत्यंत भारी बारिश तथा पलनाडु, प्रकाशम, नेल्लोर जिलों में भारी बारिश होगी।
यह भी पढ़ें-
मौसम विभाग ने बताया कि तूफान के तट पार करने के बाद 29 तारीख तक तीव्रता थोड़ी कम होगी। उस दिन एलुरु, पश्चिम गोदावरी, अल्लूरी सीतारामराजू, विशाखा, अनकापल्ली, विजयनगरम और श्रीकाकुलम जिलों में भारी बारिश की संभावना है। आंध्र प्रदेश आपदा प्रबंधन संस्था के एमडी प्रखर जैन ने कहा कि आने वाले तूफान के खतरे की पृष्ठभूमि में लोगों को सतर्क रहना चाहिए और पर्याप्त एहतियाती कदम उठाने चाहिए।

One thought on “बंगाल की खाड़ी में इस साल का पहला और बड़ा तूफान ‘अर्नब’, एपी के इन जिलों में भारी से अति भारी बारिश, आपदा प्रबंधन ने दिया यह सुझाव और चेतावनी”