हरमनप्रीत कौर का सुपर शतक और स्मृति मंधाना का स्टैंडिंग ओवेशन, दोनों के बीच दूरी पर लगा पूर्ण विराम, भारत कर लिया सीरिज अपने नाम

हैदराबाद : पूर्व कप्तान और सीनियर खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर ने सुपर सेंचुरी से सबका दिल जीत लिया। 25 अक्तूबर को वडोदरा में जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे में शतक लगाकर टीम को संकट से उबारा। कप्तान स्मृति मंधाना ने खड़े होकर तालियां बजाते हुए उनका अभिनंदन किया। कप्तानी छोड़ने के बाद दोनों के बीच दूरी बढ़ने की खबरों पर विराम लगाते हुए स्मृति का यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में हुए मैच में भारत ने शुरुआत में ही विकेट गंवाकर 19/2 पर संघर्ष शुरू किया। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा के जल्दी आउट होने से टीम दबाव में आ गई। हालांकि हरमनप्रीत कौर ने प्रतिका रावल के साथ 124 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाला।

हरमनप्रीत ने 101 गेंदों में शतक पूरा किया। उसके बाद 121 गेंदों में 15 चौकों के साथ 126 रन बनाए। उन्हें मिचेल मवुंगा ने आउट किया। जून 2024 के बाद होम ग्राउंड पर यह हरमन का पहला शतक है। भारतीय महिला वनडे शतकों में मिताली राज को पीछे छोड़ते हुए वह दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। स्मृति मंधाना 14 शतकों के साथ पहले स्थान पर हैं, जबकि हरमन दूसरे पर हैं।

पूर्व कप्तान और वर्तमान कप्तान के बीच मतभेदों की खबरों के बीच यह स्टैंडिंग ओवेशन खास तौर पर आकर्षक रहा। ड्रेसिंग रूम में स्मृति मंधाना के खड़े होकर हरमनप्रीत का अभिनंदन करने के दृश्य फैंस को बहुत पसंद आए।

यह भी पढ़ें-

हाल ही में टी20 सीरीज में भी हरमनप्रीत ने शानदार प्रदर्शन किया था। 20 अक्टूबर को तीसरे टी20 में 41 गेंदों में नाबाद 91 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता था। उसी फॉर्म को उन्होंने वनडे में भी जारी रखा।

जिम्बाब्वे के खिलाफ T20 सीरीज जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ODI सीरीज में भी कमाल कर दिया। टीम ने लगातार दूसरा ODI जीता और एक मैच बाकी रहते सीरीज अपने नाम कर ली। भारत ने दूसरा ODI 121 रन के बड़े अंतर से जीता। पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 328 रन बनाए। हरमनप्रीत और दीप्ति शर्मा ने सेंचुरी लगाकर एक कदम और आगे बढ़ाया। प्रतीक रावल (61) ने भी शानदार पारी खेली।

इसी के साथ भारत ने जिम्बाब्वे के सामने 329 रन का बड़ा टारगेट रखा। जिम्बाब्वे ने चेज में कोई मुकाबला नहीं किया। वैष्णवी शर्मा (4/39) ने चार और दीप्ति शर्मा ने तीन विकेट लेकर भारत को जिम्बाब्वे की पारी संभालने में मदद की। जिम्बाब्वे 48.5 ओवर में 207 रन पर आउट हो गया, जिससे भारत को आराम से जीत मिली। आखिरी ODI बुधवार को खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Close Welcome Bar