हैदराबाद : तेलंगाना के मेदक जिला केंद्र में चाकली ऐलम्मा की मूर्ति क्षतिग्रस्त होने से ह फैल गई। घटना पर गुस्सा जताते हुए रजक संघ के नेता और विभिन्न जाति संघों के प्रतिनिधियों ने मूर्ति के पास विरोध जताया। उन्होंने मांग की कि दोषियों को पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाये।
जानकारी मिलने पर शहर के सीआई महेश के नेतृत्व में पुलिस ने बंदोबस्त किया। उन्होंने रजक संघ नेताओं को सुझाव दियाकि वे संयम बरते। आश्वासन दिया कि इस घटना पर जांच करके आरोपियों को पहचान की जाएगी।
Also Read-
रजक संघ नेताओं ने CCTV निगरानी और मूर्ति को सुरक्षा देने में लापरवाही पर नाराजगी जताई। इसी क्रम में BRS नेता घटनास्थल पर पहुंचकर संघ के नेताओं को समर्थन दिया। बाद में इस घटना पर रजक संघ नेताओं ने मेदक टाउन थाने में शिकायत दर्ज की।
