हैदराबाद : तेलंगाना बुद्धिजीवी मंच के राज्य शाखा के अध्यक्ष डॉ. राज नारायण मुदिराज ने कहा कि गणेश चतुर्थी और गणेश नवरात्रि उत्सव आपसी एकता और सेवा भावना का प्रतीक हैं। डॉ. राज नारायण ने शनिवार को गणेश चतुर्थी एवं गणेश नवरात्रि उत्सव के अवसर पर बृंदावन कॉलोनी वेलफेयर एसोसिएशन के नेतृत्व में स्थापित भगवान गणेश के दर्शन किये और विशेष पूजा-अर्चना की गई।

यह भी पढ़ें-
इस अवसर पर डॉ मुदिराज ने तेलंगाना के सभी लोगों के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए भगवान गणेश से प्रार्थना की है। इस पूजा कार्यक्रम में बृंदावन कॉलोनी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष पृथ्वी राठौड़, सदस्य बालराज चारी, रमेश गौड़, रविंदर रेड्डी, संपत राव, रवि चौहान, संदीप कुमार, रामू नायक, राम प्रसाद और लक्ष्मण के साथ-साथ कॉलोनी की बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान कुंकुमार्चन कार्यक्रम में भव्य रूप से विशेष पूजा-अर्चना की गई।
