कौशाम्बी (अमरदीप दिवाकर ‘पिंटू’ की रिपोर्ट) 19 सितंबर को पहाड़पुर सुधवर चायल कौशाम्बी निवासी चन्द्रराम दिवाकर की पत्नी स्मृतिशेष बिट्टन दिवाकर की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर ग्राम पहाड़पुर सुधवर, चायल कौशाम्बी में उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने उनके जीवन संघर्ष, सेवा और योगदान को याद किया गया। स्मृति शेष बिट्टन दिवाकर की स्मृति में वृक्षारोपण भी किया गया।

ततपश्चात चन्द्रराम दिवाकर और उनके परिजनों की ओर से तिल्हापुर मोड़ स्थित दीपमाला जन कल्याण सेवा संस्थान में रह रहे मानसिक मंदित आश्रित बच्चों को अंगवस्त्र, फल एवं स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य आश्रय गृह में रह रहे बच्चों के बीच अपनत्व, सहयोग एवं सेवा भावना को बढ़ावा देना तथा समाज में जरूरतमंद एवं विशेष देखभाल की आवश्यकता वाले व्यक्तियों और बच्चों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश देना रहा है।
Also Read-
इस कार्यक्रम में चन्द्रराम दिवाकर, राजेन्द्र प्रसाद दिवाकर, मनीषा दिवाकर, डॉ. नरेन्द्र दिवाकर, ममता दिवाकर, राजेश दिवाकर, डॉ. संदीप दिवाकर, पिंटू दिवाकर, प्रियांशु, यश, तेजस, श्रेयस के अलावा दीपमाला जन कल्याण संस्थान के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, प्रबंधक कश्मीर कौर, राकेश, प्रेम सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
