लॉरी को ओवरटेक करने की कोशिश में कार ने मारी लॉरी को टक्कर, दो की मौत और…

हैदराबाद: तेलंगाना के जोगुलाम्बा गदवाल जिले के एर्रावल्ली मंडल क्षेत्र में 44वें राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार तड़के भीषण सड़क हादसा हुआ। बीचुपल्ली ऑयल मिल एचपी पेट्रोल पंप के पास सुबह 6 बजे के करीब यह हादसा हुआ।

पुलिस और स्थानीय लोगों के अनुसार, हैदराबाद से गदवाल की ओर जा रही कार आगे चल रही लॉरी को ओवरटेक करने की कोशिश में टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार मौनिका और साईंराम की मौके पर ही मौत हो गई। कार में मौजूद एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि राघव नामक व्यक्ति को मामूली चोटें आईं।

Also Read-

सूचना मिलते ही हाईवे एंबुलेंस कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे और शव और घायलों को गदवाल सरकारी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई आरंभ कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X