Women’s Asia Cup 2026 : पाक पर भारत की शानदार जीत

हैदराबाद : विमेंस एशिया कप-2026 के तहत दुबई में भारत-पाकिस्तान के बीच खेले मैच में इंडिया विमेंस टीम ने कमाल कर दिया। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी पाकिस्तान इंडिया के बॉलर्स के सामने ढह गई। 18.1 ओवर खेली पाकिस्तान सिर्फ 55 रनों पर ऑलआउट हो गई। उसके बाद छोटे टारगेट के साथ मैदान में उतरी इंडिया थोड़ी लड़खड़ाती हुई दिखी, लेकिन 8.4 ओवर में 3 विकेट खोकर 57 रन बनाकर शानदार जीत हासिल की।

इंडिया की बैटर्स में हरमनप्रीत कौर ने 18 गेंदों में 18 रन, दीप्ति शर्मा ने 14 गेंदों में 12 रन बनाकर नॉटआउट रहीं, जबकि ओपनर शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना कुछ खास नहीं कर पाईं। बॉलिंग की बात करें तो दीप्ति शर्मा ने 2, शेफाली वर्मा ने एक विकेट लिया।

Also Read-

पाक की बैटर्स में मुनीबा अली (13), शावाल जुल्फिकार (14) सिर्फ दो ही दो अंकों का स्कोर बना पाईं। चार बैटर्स सिंगल डिजिट तक ही सीमित रहीं जबकि चार और डकआउट हो गईं।

Also Read-

टॉस जीतकर बैटिंग लेने का पाक कप्तान का फैसला टीम को भारी पड़ा। खेल की शुरुआत से ही भारतीय बॉलर्स ने आग उगलती गेंदों से पाक बैटर्स को खूब परेशान किया। रन बनाना तो दूर, विकेट बचाने के लिए भी विरोधी खिलाड़ियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पावर प्ले से ही लगातार विकेट गिराते हुए पाकिस्तान की पारी को तहस-नहस कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X