तुक्कुगुड़ा में नर्स रेप-हत्याकांड का बड़ा खुलासा, पढ़ें रोंगटे खड़े कर देने वाली जांच का सच

हैदराबाद: तुक्कुगुड़ा में प्राइम केयर अस्पताल की 21 साल की नर्स के साथ रेप करके हत्या करने के मामले को पहाड़ीशरीफ पुलिस और शमशाबाद जोनल टास्कफोर्स पुलिस ने 30 घंटे में सुलझा लिया। तकनीकी सबूतों और जांच में मिली जानकारी के साथ आरोपी एमडी सनाउल्लाह (34) को अरेस्ट कर लिया। शमशाबाद डीसीपी राजेश ने सोमवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले की जानकारी दी।

डीसीपी राजेश ने बताया कि बिहार के बेगूसराय जिले के रुदौली का रहने वाला सनाउल्लाह 2023 में हैदराबाद आया था। तुक्कुगुड़ा में श्री भाग्यलक्ष्मी बाइक मैकेनिक शॉप में काम करते हुए वहीं रह रहा था। लगभग एक महीने से अपनी दुकान के पीछे वाली खिड़की से पीड़िता को देखते हुए, उसकी हरकतों पर नजर रख रहा था। इस दौरान 28 अगस्त को आधी रात करीब 12.30 बजे खिड़की से नर्स के कमरे में घुस गया। उसके जागकर चिल्लाने पर मुंह बंद किया और गला दबा दिया। इस दौरान पीड़िता ने जमकर विरोध करके आरोपी की उंगली काटने के साथ ही गले और छाती पर नाखूनों से घाव किए। जांच में सामने आया कि इससे गुस्साए आरोपी ने उस पर हमला किया और गला घोंटकर हत्या करने के बाद रेप किया।

यह भी पढ़ें-

डीसीपी ने आगे बताया कि 29 अगस्त को सुबह पीड़िता के कमरे से बाहर न आने पर उसकी सहेली ने खिड़की से कमरे में जाकर देखा तो खून से लथपथ मृत पड़ी मिली। इस पर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू की। तकनीकी सबूतों के जरिए आरोपी को अरेस्ट किया। आरोपी से सैमसंग मोबाइल फोन और कपड़े पुलिस ने जब्त कर लिए। हैदराबाद पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार के नेतृत्व में शमशाबाद डीसीपी बी. राजेश, आरजीआईए एसीपी वी. श्रीकांत गौड़ के आदेश पर पहाड़ीशरीफ इंस्पेक्टर बी. लक्ष्मीनारायण रेड्डी, स्टाफ, शमशाबाद टास्कफोर्स टीम ने आरोपी को अरेस्ट किया। मामले सुलझाने वाले स्टाफ को शमशाबाद डीसीपी राजेश ने विशेष रूप से बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X