पति के मरने पर बिंदी, काजल और चूड़ियां निकालना कैसी मानसिकता है?: अभिनेत्री अनसूया के बयान में दम है, फिर भी उठा विवाद

हैदराबाद: पति के मरने पर बिंदी और चूड़ियां क्यों निकालनी चाहिए? इस पर सिने अभिनेत्री अनसूया ने सवाल उठाया है। अनसूया ने बताया कि यह सोच तीन साल से उसे खाए जा रही है। उसके पिता को गुजरे तीन साल हो गए हैं और तब से उसकी मां बिना बिंदी, चूड़ियों के रहने पर अनसूया ने दुख जताया।

अनसूया ने कहा कि उसकी मां माथे पर बिंदी और काजल लगाने पर बहुत सुंदर लगती है। उनका मानना है कि बिंदी, काजल, चूड़ियां ये सब उसकी मां को नानी ने पहनाया है और उसे बिंदी, काजल उसकी मां ने पहनाया है, अगर ये सब छोड़ना/निकालना ही है तो नानी के मरने पर ही तो मां को छोड़ना चाहिए था।

अनसूया

अनसूया ने कहा कि इन सबको पति से जोड़कर पति के मरने पर बिंदी, चूड़ियां निकालना क्या होता है, यह उसे आज तक समझ नहीं आया। अनसूया ने हैरानी जताई है कि यह तो उनका पर्सनल चॉइस है न, ऐसे में इसे पति की मौत से जोड़ना क्या ये सब कुछ बहुत ही जबरदस्ती थोपे गए नियम जैसे लगते हैं ये। अनसूया के ऐसा कहने पर कुछ लोग उसके बयानों पर भड़क गए।

Also Read-

सनातन धर्म, रीति-रिवाजों की समझ न हो तो बोलना नहीं चाहिए। इस तरह बोलना सही नहीं है। कुछ नेटिजंस ने उसके इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए इस वीडियो के नीचे कमेंट किए। कुछ अन्य लोगों ने उसकी दलील का समर्थन किया। अनसूया द्वारा उठाया गया यह मुद्दा सोशल मीडिया पर हॉट टॉपिक बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X