द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता मल्लखंब कोच गणेश देवुरुखकर के खिलाफ POCSO मामला दर्ज, नाबालिग से यौन शोषण का गंभीर आरोप

मुंबई : प्रतिष्ठित द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता, 45 साल के मल्लखंब (जिम्नास्टिक्स) कोच गणेश प्रभाकर देवुरुखकर पर पॉक्सो केस दर्ज हुआ है। 16 साल की नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न करने के आरोप सामने आने के बाद मुंबई के विले पार्ले पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS), पॉक्सो कानून के तहत FIR दर्ज की है।

यह है मामला

पीड़िता की शिकायत के अनुसार.. पिछले कुछ सालों से वह आरोपी के पास जिम्नास्टिक्स की ट्रेनिंग ले रही थी। शुक्रवार सुबह कोच ने उसे व्हाट्सएप पर मैसेज कर, मिलने के लिए जिम्नेजियम आने को कहा। खेल से जुड़ी कोई बात करने के लिए बुला रहा है सोचकर वह वहां गई। तब तक कोच वहां अकेला था। दरवाजे बंद करने को कहकर, बातों के बीच में उसे जबरदस्ती अपनी गोद में बैठाकर यौन उत्पीड़न किया।

टीचर को बताने से मामला सामने आया

वहां से बचकर सीधे कॉलेज गई नाबालिग ने काफी घबराहट में यह बात अपने दोस्तों और टीचर को बताई। टीचर के जरिए जानकारी मिलने पर परिवार वालों ने तुरंत पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस जिम्नेजियम के अंदर, बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज, व्हाट्सएप चैट को अहम सबूत के तौर पर जांच रही है।

Also Read-

फिलहाल कोच फरार है

फिलहाल कोच फरार है। मल्लखंब फेडरेशन ऑफ इंडिया ने भी इस घटना पर मुंबई फेडरेशन से आधिकारिक तौर पर जानकारी मांगी है। 2023 में केंद्र सरकार ने गणेश प्रभाकर को मल्लखंब में सर्वश्रेष्ठ कोच के रूप में ‘द्रोणाचार्य’ पुरस्कार से सम्मानित किया था। कई एथलीटों का मार्गदर्शन करने वाले प्रतिष्ठित कोच पर ही एक नाबालिग छात्रा द्वारा ऐसे गंभीर आरोप लगाना खेल जगत में चर्चा का विषय बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X