हैदराबाद :आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीतारामराजू जिले में भीषण हादसा हुआ है। अनंतगिरी मंडल पिनकोटा गांव के पास सड़क निर्माण कार्य के तहत लगाए गए जिलेटिन स्टिक्स अचानक फटने से पांच लोगों की मौत हो गई। सड़क के काम के तहत पहाड़ी को तोड़ने के लिए ठेकेदारों और प्रबंधकों ने जिलेटिन स्टिक्स लगाई थीं, तभी यह विस्फोट हो गया है।
इस दुखद हादसे में एक सरकारी शिक्षिका, ड्राइवर के साथ तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान विशाखापत्तनम की टीचर सुनीता, देवरापल्ली के मजदूर मणि, चीडिकाडा के नारायण राव, कडपा के पवन कुमार के साथ एक वाहन ड्राइवर के रूप में की गई है। टीचर सुनीता रोज की तरह स्कूल जा रही थीं, तभी अचानक यह विस्फोट होने से वह हादसे का शिकार होर गईं।
Also Read-
विस्फोट की चपेट में आकर वहां मौजूद दो वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे की भयावहता से आसपास के इलाके दहशत में आ गए। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। हादसे के पूरे विवरण पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
