श्रावणी वेद प्रचार सप्ताह-3 : यजुर्वेद पारायण महायज्ञ का सफल आयोजन, श्रद्धालुओं ने लिया यह संकल्प

हैदराबाद : आर्यसमाज सुल्तान बाजार में जारी श्रावणी वेद प्रचार सप्ताह के तीसरे दिन प्रातःकाल एवं सांयकाल यजुर्वेद पारायण महायज्ञ श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ। यज्ञ का ब्रह्मत्व यज्ञमाता निर्मला योग भारती ने किया तथा डॉ. मैत्रेयी शास्त्री, श्रीमती स्फूर्ति और आचार्य मिथिलेश ने ऋत्विक के रूप में वैदिक मंत्रों के साथ यज्ञ संपन्न कराया।

इस अवसर पर आचार्य डॉ. जयेंद्र कुमार ने अपने वेदोपदेश में यज्ञ के महत्व, वैदिक जीवन-पद्धति तथा परमात्मा के पवित्र नाम ‘ओ३म्’ के आध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वेद मनुष्य को सत्य, सदाचार, यज्ञ और ईश्वर-उपासना के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

यह भी पढ़ें-

दोनों सत्रों में वेदोपदेश एवं यज्ञ के महत्व पर सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में पंडित भूपेंद्र आर्य ने अपनी मधुर वाणी से प्रेरणादायी वैदिक भजन एवं गीत प्रस्तुत किए। उनके साथ मेरठ से पधारे तबला वादक कृष्ण पाल आर्य ने संगति कर कार्यक्रम को और अधिक भावपूर्ण बना दिया।

श्रावणी वेद प्रचार सप्ताह के अंतर्गत आयोजित इन कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और वैदिक संस्कृति, यज्ञ तथा वेद संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

One thought on “श्रावणी वेद प्रचार सप्ताह-3 : यजुर्वेद पारायण महायज्ञ का सफल आयोजन, श्रद्धालुओं ने लिया यह संकल्प

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X