‘चलो संसद’ दूसरे दिन भी जारी, सीजेपी चीफ दीपके बोले- “सरकार को ही जंतर मंतर आना चाहिए”

नई दिल्ली/हैदराबाद: नीट (NEET) पेपर लीक के खिलाफ क्रॉक्रोच जनता पार्टी (सीजेपी) का प्रदर्शन आज भी जारी हैं। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि चलो संसद कार्यक्रम दूसरा दिन भी जारी रहेगा। दीपके ने मंगलवार (21 जुलाई) को सोशल मीडिया पर पोस्ट करके कहा कि युवाओं और छात्रों के लिए संघर्ष जारी रहेगा। बातचीत के लिए सरकार को ही जंतर मंतर आना होगा, हम सरकार के पास जाने का कोई सवाल ही नहीं है।

इसी क्रम में दीपक ने कहा, “चलो संसद” के दौरान सोमवार को घायल हुए हर एक व्यक्ति से माफी मांगते हैं। घायल लोग मैसेज करें तो मैं व्यक्तिगत रूप से बात करूंगा और माफी मांगूंगा। पुलिस के हाथों बुरी तरह घायल हुई महिलाओं से भी माफी मांगते हैं। दीपके ने पुलिस की अमानवीय दमनकारी कार्रवाई की निंदा की। प्रदर्शनकारियों की रक्षा के लिए और बेहतर तरीके से सोचना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया है कि 20 लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार सिर्फ एक व्यक्ति धर्मेंद्र प्रधान को बचाने के लिए सरकार कई छात्रों का खून बहा रही है।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

आरोप लगाते हुए दीपके ने कहा कि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की वजह से 20 छात्रों की मौत हुई है। साथ ही धर्मेंद्र प्रधान को हाउस अरेस्ट करने की मांग की। वहीं संसद सत्र चलने के समय दिल्ली रणभूमि बन गई। पहले दिन के प्रदर्शन में सबसे ज्यादा संख्या में शामिल सीजेपी समर्थक पुलिस की लाठीचार्ज, टीयर गैस और वॉटर कैनन के हमले के बाद भी पीछे नहीं हटे। शरीर से लाठी के वार से खून बह रहा था फिर भी “भारत के भविष्य के लिए जान भी चली जाए तो परवाह नहीं” कहते हुए प्रदर्शन में शामिल हुए।

Also Read-

सीजेपी ने “चलो संसद” का आह्वान दूसरे दिन भी जारी रखने की घोषणा की। इसके चलते बड़ी संख्या में सीजेपी समर्थक प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जंतर मंतर पहुंचे। हालांकि प्रदर्शन की अनुमति नहीं है कहते हुए पुलिस ने हिरासत में लेना शुरू कर दिया। सीजेपी के धरना स्थल को बंद करने के बाद केरल हाउस के पास शिफ्ट किया गया। दूसरी ओर सोमवार को पुलिस की लाठीचार्ज और टीयर गैस के हमलों में घायल हुए लोगों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X