अमेरिका में खतरनाक हीटवेव, इस हफ्ते पार करेगा 100 डिग्री फारेनहाइट तापमान

हैदराबाद : पश्चिमी देशों में भारी तापमान दर्ज हो रहा है। अधिकारी बता रहे हैं कि अमेरिका के बोस्टन शहर के साथ-साथ पूरे न्यू इंग्लैंड क्षेत्र को इस हफ्ते भीषण हीटवेव का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि शक्तिशाली हीट डोम के असर से तापमान 100 डिग्री फारेनहाइट यानी करीब 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

अनुमान लगाया जा रहा है कि हवा में नमी के कारण वह तापमान हमें 105 से 110 डिग्री फारेनहाइट तक लग सकता है। अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस 4 जुलाई तक इसके जारी रहने की संभावना बताई जा रही है। अमेरिका नेशनल वेदर सर्विस के मुताबिक बुधवार से शनिवार तक मैसाचुसेट्स राज्य और न्यू इंग्लैंड के ज्यादातर इलाकों में ज्यादा तापमान दर्ज होगा। हालांकि केप कॉड और बर्कशायर्स इलाकों में इतना ज्यादा तापमान नहीं होगा।

नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा जारी हीट रिस्क अनुमान के मुताबिक ग्रेटर बोस्टन क्षेत्र गुरुवार तक एक्सट्रीम हीट रिस्क कैटेगरी में चला जाएगा। विशेषज्ञ कह रहे हैं कि बोस्टन में इस हीटवेव की वजह से पुराने रिकॉर्ड टूटने की संभावना है। गुरुवार को तापमान 102 डिग्री फारेनहाइट तक पहुंच सकता है। अब तक वहां दर्ज सबसे ज्यादा तापमान 98 डिग्री फारेनहाइट है। बोस्टन के इतिहास में सबसे ज्यादा तापमान 104 डिग्री फारेनहाइट 4 जुलाई 1911 को दर्ज हुआ था।

Also Read-

अमेरिकी मौसम विभाग कह रहे हैं कि 4 जुलाई तक जारी रहने वाली यह हीटवेव उसके बाद धीमी पड़ जाएगी। ठंडी हवाएं चलेंगी और हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि तब तक लोगों को सतर्क रहना चाहिए। सलाह दी गई है कि दोपहर के समय ज्यादा बाहर न निकलें। चेतावनी दे रहे हैं कि बुजुर्ग, बच्चे और बाहर काम करने वाले मजदूर भीषण गर्मी से स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X