हैदराबाद : आर्य समाज (महर्षि दयानंद मार्ग, सुल्तान बाजार) में रविवार का प्रातः कालीन साप्ताहिक सत्संग वैदिक यज्ञ से प्रारंभ हुआ। यज्ञ के पश्चात डॉ. प्रताप रूद्र ने मधुर भजन प्रस्तुत किया। तत्पश्चात सत्यार्थ प्रकाश की कथा का प्रारंभ पंडित श्याम प्रसाद शास्त्री ने दूसरे समुल्लास से आरंभ किया।

महर्षि दयानन्द सरस्वती ने सत्यार्थ प्रकाश में एक-एक शब्द को इतनी गहराई से अपनी दूर दृष्टि से जो लिखा है, उस से भी सुंदर वर्णन करके बताया है। श्रोताओं को शास्त्री जी ने बहुत ही मधुर और उपयोगी बनाते हुए सरल भाषा में उदाहरण सहित समझाया। इस कथा ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
Also Read-
सत्यार्थ प्रकाश की कथा प्रति रविवार को आयोजित की जाएगी। सभी धर्म प्रेमी सज्जन परिवार और इष्ट मित्रों सहित सम्मिलित होने के लिए आर्य समाज सुल्तान बाजार विनम्र निवेदन किया है। कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले में प्रताप रूद्र, अरुण लाठकर, दयानन्द रेड्डी, जगन मोहन, रणधीर सिंह, शिवाजी आर्य, प्रदीप जाजू, सत्यनारायण शर्मा, भक्त राम और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
