(प्रोफेसर ऋृषभदेव शर्मा की कलम से…)
भारतीय संस्कृति, जीवन मूल्यों और वैश्विक उत्कृष्टता का प्रतीक बन चुके प्रतिष्ठित ‘भारत गौरव अवार्ड’ का आयोजन इस वर्ष 10 जून, 2026 को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न स्थित ऐतिहासिक विक्टोरिया संसद भवन में होने जा रहा है। इस भव्य अंतरराष्ट्रीय समारोह में दुनिया भर के 18 देशों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रहेगी, जहाँ विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय व असाधारण योगदान देने वाली विशिष्ट विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा।
इस वर्ष के सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश, दक्षिण भारत और शिक्षा जगत के लिए एक बेहद गौरवपूर्ण क्षण सामने आया है। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर की पूर्व कुलपति प्रो. (डॉ.) निर्मला एस. मौर्य को विश्वविद्यालय और दक्षिण भारत में शिक्षा, ज्ञान, हिंदी साहित्य और भाषा के प्रचार – प्रसार के क्षेत्र में दिए गए अतुलनीय योगदान के लिए ‘भारत गौरव अवार्ड’ से सम्मानित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि प्रो. निर्मला एस. मौर्य 2005-2006 में उच्च शिक्षा और शोध संस्थान, हैदराबाद में भी आचार्य एवं अध्यक्ष पद पर आसीन रह चुकी हैं।

ज्ञान, अनुसंधान और हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अमूल्य योगदान
प्रो. निर्मला एस. मौर्य शिक्षा और साहित्य जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं। अकादमिक उत्कृष्टता के प्रति जीवन समर्पित करने वाली प्रो. मौर्य ने हिंदी साहित्य में एक विशिष्ट और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बनाई है। नई पीढ़ी को ज्ञान और साहित्य के माध्यम से प्रेरित करने वाली प्रो. मौर्य को यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिलना न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश के शिक्षाविदों के लिए गर्व की बात है। वैश्विक स्तर पर ये दिग्गज हस्तियाँ भी होंगी सम्मानित
यह भी पढ़ें-
इस वर्ष प्रो. निर्मला एस. मौर्य के साथ देश-विदेश की कई अन्य प्रमुख हस्तियों को भी इस मंच पर सम्मानित किया जाएगा, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:
अमृता फडणवीस (महाराष्ट्र की प्रथम महिला),
कौशल्या वाघेला (भारतीय मूल की ऑस्ट्रेलियाई सांसद),
डॉ. सोमा घोष (पद्मश्री सम्मानित शास्त्रीय गायिका),
पीयूष पांडे (विज्ञापन जगत के दिग्गज – मरणोपरांत)
नरेन्द्र भाना (न्यूजीलैंड के सामुदायिक नेता),
विवेक यादव (शिक्षाविद),
राजयोगी बीके सूर्या भाई (वैश्विक सचिव, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय) एवं
प्रदीप तिवारी (भारतीय मूल के ऑस्ट्रेलियाई महापौर)।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से करेंगे संबोधित
समारोह के मुख्य अतिथियों में मेहंदीपुर बालाजी धाम के महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज, विक्टोरिया सरकार के पर्यावरण मंत्री स्टीव डिमोपोलोस, विक्टोरियन बहु-सांस्कृतिक आयोग की अध्यक्ष विवियन गुयेन, विक्टोरिया के सांसद मेंग हेंग टाक तथा महाकुंभ के मुख्य सलाहकार राकेश के. शुक्ला शामिल रहेंगे। इस अंतरराष्ट्रीय मंच को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विशेष रूप से संबोधित करेंगे और सभी पुरस्कार विजेताओं को शुभकामनाएँ देंगे।
