गुरु पूर्णिमा के अवसर पर 101 वर्षीय योगा गुरू रतनलाल जाजू का आशीर्वाद लेने वालों की रही खूब भीड़

हैदराबाद: आज गुरु पूर्णिमा के शुभावसर पर पूज्य श्रीमान रतनलाल जी जाजू योगा गुरु, स्वतंत्रता सेनानी, 101 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक से मिलकर आशीर्वाद प्राप्त करने वालों का प्रातः 6 बजे से ही आना आरंभ हो गया।

पामटन गार्डन, मलकपेट के योगा ग्रुप के साधकों ने पहले पहल अपने पूज्य योग गुरु से श्री रतन लाल जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन साधकों मे श्रीमती रूपा रेड्डी, श्रीमती रेवती कृष्णा, श्रीमती अनीता, श्री प्रभाकर रेड्डी और अन्य शामिल थे। सभी ने योग गुरु से आशीर्वाद प्राप्त कर आनंदित और प्रसन्न हुए और गुरु जी के स्वास्थ्य और लंबी उम्र की प्रार्थना की।

कुतबीगुड़ा और काचीगुड़ा के दादाजी योगा ग्रुप के बहुत सारे साधकों ने भी आशीर्वाद लिया और श्री रतन लाल जी के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की। साधकों मे मिलने और आशीर्वाद लेने वालों में श्रीमती संध्या, सरला सोनी, कविता छापरवाल, प्रतिभा मालपानी, हिमांगी, लीला मोदानी, चित्रा, रूपकिरण, कीर्ति, लक्ष्मी, अरुणा जाजू जी और अन्य मौजूद थे।

श्री रतनलाल जाजू जी ने अपने सभी साधकों, शिष्यों और शुभचिंतकों को अपना प्यार भरा आशीर्वाद दिया और सभी की उन्नति और प्रगति की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X