कहानीवाला आर्ट एंड थिएटर की एक और पेशकश, ‘परछाई, अमृता और इमरोज़ का’ मंचन 20 को, जानें समय और स्थान

हैदराबाद : कहानीवाला आर्ट एंड थिएटर की ओर से ‘परछाई, अमृता और इमरोज़ का’ नाटक का मंचन आगामी 20 जून को रात 8 बजे बंजारा हिल्स, रोड नं. 1 स्थित ला-मकान में किया जाएगा। नाटक के लेखक और निर्देशक सुहास भटनागर ने तेलंगाना समाचार को बताया कि इस नाटक का पहला भाग ‘परछाई, अमृता और इमरोज़ की’ का मंचन 27 अप्रैल 2025 को मंचन किया था। अब ‘परछाई, अमृता और इमरोज़ की’ उसका दूसरा भाग है।

निर्देशक ने आगे बताया कि कहानी ठहरती नहीं है। चलती ही रहती है या तो मन में या फिर काग़ज़ पर या फिर मंच परI पहले कहानी ख़तों में सिमटी हुई थी। अब अगला पड़ाव ज़िंदगी के दूसरे दौर का है। कहानीवाला अब काफ़ी आगे निकल आया है। मुड़ कर देखा तो पाया कि अमृता और इमरोज़ की जिंदगी में एक ठहराव सा आ गया है I

Also Read-

सुहास भटनागर ने यह भी बताया कि ‘ज़िंदगीनामा, अमृता और इमरोज़ का’ नाटक में आप महसूस करेंगे कि दोनों की जिंदगी के ठहराव में भी हल्की सी दस्तक है। अमृता और इमरोज़ को रोज़ किसी न किसी का इंतज़ार रहता हैI अब अमृता अपने से अगली पीढ़ी की पत्रकार को साक्षात्कार देती साक्षात्कार में पत्रकार ने क्या-क्या पूछा और अमृता ने क्या-क्या बताया, यह तो मंच पर ही पता चलेगाI

इस नाटक के कलाकार है- अमृता : नेहा सुराना भंडारी, इमरोज़ : सुहास तथागत भटनागर, जर्नलिस्ट शिल्पी : शिल्पी भटनागर , डॉक्टर सुदीप्ता : सुदेष्ना सामंता, एंकर : आर्या झा और लेखन और निर्देशन : सुहास तथागत भटनागर हैI प्रवेश टिकिट कार्यक्रम स्थल पर ही उपलब्ध हैI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X