‘हिंदी साहित्य भारती’ का ‘तरंग संगोष्ठी’ के अंतर्गत किया जाने वाला अभिनंदन कार्यक्रम स्थगित, पढ़ें नया शेड्यूल

हैदराबाद : ‘हिंदी साहित्य भारती’ का ‘तरंग संगोष्ठी’ के अंतर्गत 6 जून को किये जाने वाला लेखक अभिनंदन कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है। अब यह कार्यक्रम 8 जून को ऑनलाइन के जरिए किया जाएगा। आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय संस्था हिन्दी साहित्य भारती की ओर से तरंग संगोष्ठी के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रमों को साप्ताहिक, पाक्षिक एवं मासिक स्तर पर आयोजित किया जाता है। इस संस्था के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रवीन्द्र शुक्ल (भूतपूर्व शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश) है। उनका संकल्प वाक्य है- “मानव बन जाये जग सारा यह पावन संकल्प हमारा।”

इसी क्रम में राष्ट्र वंदन के अंतर्गत अभिनंदन कार्यक्रम में लेखक और ‘तेलंगाना समाचार’ के संपादक के. राजन्ना को अभिनंदनीय साहित्यकार के रूप में आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में ‘सूत्रधार’ साहित्यिक संस्था की अध्यक्ष सरिता सुराणा और अध्यक्षीय उद्बोधन हेतु प्रमुख अनुवादक और लेखक डॉ. सी. कामेश्वरी को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. निर्मला देवी चिट्टिल्ला और संचालन डॉ. अखिलेश राव करेंगे।

यह भी पढ़ें-

कार्यक्रम के समायोजक ममता सक्सेना और केन्द्रीय समन्वय एडवोकेट रुचि निवेदिता के नेतृत्व में किया जाएगा। तरंग माध्यम से आयोजित इस संगोष्ठी कार्यक्रम के मार्गदर्शक आचार्य देवेन्द्र देवजी है। कार्यक्रम के समन्वयक ममता सक्सेना ने बताया है कि अभिनंदन कार्यक्रम 8 जून को शाम 7 से 8 बजे के बीच फेसबुक और यूट्यूब हिन्दी साहित्य भारती के पेज पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दर्शक निम्नलिखित लिंक से जुड़कर कार्यक्रम को देख सकते हैं।

दर्शकों के सुविधा हेतु लिंक इस प्रकार है-

हिन्दी साहित्य भारती का यूट्यूब लिंक है- https://youtube.com/channel/UCYdR3PCSoaJwFD5DNG88gcA?si=HLikDw0AlXl8fhKs
हिन्दी साहित्य भारती का पेज लिंक है- https://www.facebook.com/hindisahityabharati2
अध्यक्ष पेज का लिंक है- https://www.facebook.com/dr.ravindrashukla

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X