हिन्दी साहित्य भारती के तरंग संगोष्ठी के माध्यम से इस लेखक का अभिनंदन, पढ़ें कार्यक्रम का विवरण और अन्य जानकारी

हैदराबाद : अंतरराष्ट्रीय संस्था हिन्दी साहित्य भारती के तरंग संगोष्ठी के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रमों को साप्ताहिक, पाक्षिक एवं मासिक स्तर पर नियमित रूप से आयोजित किये जा रहे हैं। इस संस्था के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रवीन्द्र शुक्ल (भूतपूर्व शिक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश) है। इनका संकल्प वाक्य है- “मानव बन जाये जग सारा यह पावन संकल्प हमारा।”

इसी क्रम में 6 जून को शाम 7 बजे से ऑनलाइन के जरिए ‘राष्ट्र वंदन वर्तमान’ के अंतर्गत अभिनंदन कार्यक्रम में किया जाएगा। इसके लिए लेखक और ‘तेलंगाना समाचार’ के संपादक के. राजन्ना को अभिनंदनीय साहित्यकार के रूप में आमंत्रित किया गया है।

इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में सूत्रधार साहित्यिक संस्था की अध्यक्ष सरिता सुराणा और अध्यक्षीय उद्बोधन हेतु डॉ. सी. कामेश्वरी आमंत्रित हैं। कार्यक्रम का संयोजन डॉ निर्मला देवी चिट्टिल्ला और संचालन डॉ अखिलेश राव करेंगे।

यह भी पढ़ें-

कार्यक्रम के समायोजक ममता सक्सेना है और केन्द्रीय समन्वय एडवोकेट रुचि निवेदिता द्वारा किया जाएगा। तरंग माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम के मार्गदर्शक आचार्य देवेन्द्र देवजी और प्रभारी डॉ राम निवास शुक्ल है। आयोजकों ने सभी हिंदी साहित्यकारों से इस कार्यक्रम में भाग लेकर सफल बनाने की अपील की है। यह कार्यक्रम फेसबुक, यूट्युब और हिन्दी साहित्य भारती के पेज पर लाइव प्रसारित किया जाएगा।

दर्शकों हेतु लिंक हिन्दी साहित्य भारती का यूट्यूब लिंक है- https://youtube.com/channel/UCYdR3PCSoaJwFD5DNG88gcA?si=HLikDw0AlXl8fhKs
हिन्दी साहित्य भारती का पेज लिंक है- https://www.facebook.com/hindisahityabharati2
अध्यक्ष जी के पेज का लिंक है-https://www.facebook.com/dr.ravindrashukla

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X